NDA की बैठक से पहले राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी सरकार पर दिया बयान और पढ़ें
सारण के जेपी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिवान निवासी 27 वर्षीय गुड्डू कुमार की मौत हो गई। वह पटना से अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।
पूर्वी चंपारण के रक्सौल में प्रशासन, एसएसबी और 'प्रयास' संस्था ने संयुक्त कार्रवाई कर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया। राजस्थान से आए 32 वर्षीय कथित दूल्हे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
और पढ़ेंबिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक दाखिले के लिए 10 से 18 जुलाई तक आवेदन होंगे। पहले दो चरणों में गेट स्कोर के आधार पर काउंसलिंग होगी। रिक्त सीटों पर बाद में बीटेक/बीई अंकों के आधार पर नामांकन किया जाएगा। और पढ़ें
बिहार सरकार ने मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस लेकर नई चीनी मिल, गन्ना अनुसंधान संस्थान और अन्य औद्योगिक इकाइयों का रास्ता साफ किया है। इससे गन्ना किसानों को बाजार मिलेगा और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। और पढ़ें
पीएमसीएच में इस महीने दो सीटी स्कैन और एक रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन स्थापित होगी। नई मशीनों से प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की जांच संभव होगी। इससे प्रतीक्षा समय घटेगा, शोध को बढ़ावा मिलेगा और कम शुल्क पर आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होगी। और पढ़ें
सीवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर 12 वर्षीय अनीश कुमार रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ेंसारण के तरैया में पुल निर्माण कार्य में लगे डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही भारी वाहनों का परिचालन केवल रात में कराने की मांग उठाई।
और पढ़ेंयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। पुणे, दानापुर, नई दिल्ली, आनंद विहार, बरौनी, दरभंगा, सहरसा और पूर्णिया समेत कई रूटों पर ट्रेनें नई तिथियों तक चलेंगी।
और पढ़ेंराजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं। 9 जुलाई से जॉइनिंग नहीं करने वाले अधिकारी स्वत: विरमित माने जाएंगे और जुलाई का वेतन नए पदस्थापन स्थल से ही मिलेगा। और पढ़ें
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी पियूष मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पिछले एक महीने में 63 कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।
और पढ़ेंBihar News : अब तक सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की शिक्षा को विपक्ष मुद्दा बनाता रहा है, अब बांकीपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार 'बंटी' की पढ़ाई पर भी सवाल उठ रहा है। शुरू से पटना में रहे अभिषेक ने दरभंगा से मध्यम पास करने की जानकारी दी है। और पढ़ें
बिहार सरकार ने दिव्यांगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए भविष्य में खरीदी जाने वाली सभी बसों को लो-फ्लोर मॉडल में खरीदने का निर्देश दिया है। आगामी 400 पीएम ई-बसों में भी हाइड्रॉलिक रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
और पढ़ेंबिहार के औरंगाबाद में 26 साल पुराने किसान हत्या मामले में अदालत ने दोषी नवलाख यादव को आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। पटवन विवाद में वर्ष 2000 में किसान बबन यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। और पढ़ें
Crime: गया के आमस स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक पर छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा। आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की चप्पलों से पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में सड़क किनारे 20-25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। पुलिस पहचान, मेडिकल जांच, एफएसएल जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ेंअख्तरुल ईमान ने बताया कि अभी केवल सीमांचल के चार जिलों के अध्यक्षों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी सभी जिलों के लिए भी जिलाध्यक्षों का चुनाव करेगी।
और पढ़ें
सियासी गलियारे में आज क्या-क्या हुआ? प्रशांत किशोर पर किसने क्या कहा? जानिए सब कुछ इस वीडियो में और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के चंगील गांव में फल की दुकान पर बैठी 41 वर्षीय रेखा देवी को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन पहले ओझा के पास ले गए, जिससे इलाज में देरी हुई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिवार ने मुआवजे की मांग की है।
और पढ़ेंभागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले चिता से एक गर्भवती विवाहिता का शव अपने कब्जे में लिया है। पुलिस को देखते ही ससुराल वाले शव को चिता पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। और पढ़ें
मधेपुरा के घैलाढ़ में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के निलंबन के विरोध में छात्रों ने एनएच-107 पर करीब ढाई घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों और पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। विभाग ने उन पर अनुशासनहीनता समेत कई आरोप लगाए हैं।
और पढ़ेंसमस्तीपुर के ईशांत हत्याकांड में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण के कुछ घंटों बाद ही छात्र की हत्या कर शव को 12 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया। रिमांड पर आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस साजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
और पढ़ेंभागलपुर के नवगछिया में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
और पढ़ेंदरभंगा के कमतौल-दरभंगा स्टेट हाईवे पर गोपालपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है तथा मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ेंसारण के हरपुर गांव में चूल्हा साफ करते समय 65 वर्षीय शिवपति देवी को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, बाद में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने समय पर इलाज कराने की अपील की।
और पढ़ेंगोपालगंज के बैकुंठपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 47 वर्षीय अनूप कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। बैकुंठपुर और गोपालगंज अस्पताल से सिवान रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वैशाली के मदारपुर में देर रात किराना दुकानदार के घर पर बदमाशों ने बमबाजी की। पुलिस ने मौके से दो जिंदा और दो विस्फोटित सुतली बम बरामद किए। एफएसएल और बम स्क्वायड जांच में जुटे हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। और पढ़ें
Bankipur Vidhan Sabha: महागठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है ऐसा राजद के नेता तो कह रहे हैं लेकिन आज इस बात की चर्चा फिर से तब होने लगी जब रेखा गुप्ता के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े चेहरे नहीं दिखे। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
मुंगेर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गौंड के तीन ठिकानों पर साढ़े चार घंटे छापेमारी की। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। निरीक्षक के फरार होने की चर्चा है।
और पढ़ेंलखीसराय में सामने आए NEET-UG 2026 परीक्षा फर्जीवाड़े की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। आर्थिक अपराध इकाई ने मंडल कारा में बंद सभी 30 आरोपियों को 72 घंटे की रिमांड पर लिया है। पटना में अलग-अलग पूछताछ के जरिए पूरे गिरोह, मास्टरमाइंड, आर्थिक लेन-देन और दूसरे राज्यों तक फैले नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी है। और पढ़ें
BBOSE Dummy Admit Card 2026: बिहार ओपन बोर्ड की 10वीं और 12वीं जून 2026 परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। क्या आपके प्रवेश पत्र में कोई गलती है? छात्रों को 11 जुलाई तक विवरण जांचकर सुधार कराना होगा, वरना अंतिम एडमिट कार्ड में त्रुटि की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
और पढ़ें
लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर शव को घर के कमरे में दफना दिया। देर रात महिला के नहीं दिखने और बकरियों की लगातार मिमियाहट से ग्रामीणों को शक हुआ। तलाशी के दौरान मिट्टी के नीचे दबा शव मिला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
Bihar Elelction: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। एनडीए ने अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें
Bankipur Vidhan Sabha: मंत्री अशोक चौधरी ने दोहराया कि प्रशांत किशोर को लेकर अनावश्यक चर्चा करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, चुनावी मुकाबले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और जनता का समर्थन एनडीए के साथ है। आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कहा? और पढ़ें
Bihar News: समस्तीपुर में 29 दिनों से लापता नौवीं कक्षा के छात्र ईशांत उर्फ छोटू का शव 12 फीट गहरे गड्ढे से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शव को प्लास्टिक में लपेटकर दफनाया गया था। मामले में एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या की साजिश व अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
और पढ़ें
Bihar News: बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने सिवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी का दावा है कि अधिकारी के पास वैध आय से करीब 2.36 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं।
और पढ़ें
Patna Crime News: राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक शख्स का शव मिला है। यह शव किसकी है? इसकी मौत कैसे हुई? यह सब जांच करने लिए पटना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें
Bihar News: मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में पांच-छह बदमाशों ने पहले युवक के घर पहुंचकर उसकी पत्नी से उसके बारे में जानकारी ली, फिर नहर के पास उसे घेरकर दो गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
और पढ़ें
Bihar News: जाले बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीडीओ की कथित प्रेमिका और बेगूसराय में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अन्नू कुमारी को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मोबाइल से अहम साक्ष्य मिले हैं। और पढ़ें
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय अमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पैसों के विवाद को लेकर गांव के एक ठेकेदार पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।
और पढ़ें
पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत सलालपुर गांव के निकट फोरलेन किनारे मधनिषेध की टीम ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे युवक अधमरा हो गया। युवक बाजार से सामान लाने जा रहा था तभी मधनिषेध की टीम ने रोककर उसके साथ पूछताछ की और मारपीट की। और पढ़ें
राजद ने सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव को फेसबुक पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई पर लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या ने नाराजगी जताई और अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जानिए रोहिणी ने क्या कहा...
और पढ़ें