फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 27-Dec-2024

Bihar News : शिक्षिका की हत्या का सूत्रधार निकला पति, नाजायज रिश्ता होने का था शक; जबरन लिखवाया सुसाइड नोट

Love Affair : अपराधियों ने एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला खुला तो पता चला कि पति ने हत्या की साजिश रची थी। अब आरोपियों ने बताई पूरी कहानी। और पढ़ें

09:24 PM, 27-Dec-2024

Bihar: लव स्टोरी से अपहरण तक, गायब पत्नी की तलाश में पति की पुलिस से गुहार; मजहब की दीवार तोड़ की थी शादी

Muzaffarpur News: पहले पिता ने बेटी की अपहरण की शिकायत कराई थी,अब प्रेमी से पति बने शख्स ने पत्नी को गायब करने की शिकायत करवाई है। इसे लेकर उसने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:19 PM, 27-Dec-2024

Bihar News : गाड़ी साइड करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट के बाद गोलीबारी; बम भी फेंके

Bihar : बिहार के एक जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में गोली-बारी भी हुई और बम भी फेंके गये। हालांकि पुलिस बम की बात से मुकर रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:54 PM, 27-Dec-2024

Bihar News: तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा; आशा कार्यकर्ता की मौत, चालक सहित दो लोग गंभीर

Chhapra News: छपरा में बेकाबू ट्रक ने बाइक पर सवार एक महिला और बच्चा समेत तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। और पढ़ें

08:45 PM, 27-Dec-2024

Bihar News : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मातृत्व अवकाश लेने वाले दोषी शिक्षक के साथ प्रधानाध्यापक निलंबित

Bihar News : शिक्षा विभाग ने मातृत्व अवकाश लेने वाले दोषी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:23 PM, 27-Dec-2024

Bihar News: गंगा नदी में पीपा पुल चालू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, संवेदक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Vaishali News: प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक काम में जानबूझकर देरी कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पुल के निर्माण में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने संवेदक और प्रशासन से मांग की है कि पीपा पुल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। और पढ़ें

07:47 PM, 27-Dec-2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: महाकुंभ-2025 के लिए चलेंगी चार जोड़ी नई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें, ये बदलाव भी जानें

Bihar Train News: भारतीय रेलवे महाकुंभ-2025 के लिए चार जोड़ी नई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं, आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के मद्देनजर पुनदाग स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। साथ ही हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में बढ़ोतरी की गई है।

  और पढ़ें

07:25 PM, 27-Dec-2024

Bihar News : पति ने पड़ोसी से पत्नी की कराई शादी, महिला ने लगाई एसपी से गुहार; वजह भी बताई

Love Affair : 14 साल शादी हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच उसके पति ने उसकी शादी पड़ोसी से करवा दी। अब महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है।  और पढ़ें

07:14 PM, 27-Dec-2024

Bihar: रोजगार के लिए चेन्नई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था युवक; बेकाबू ट्रक ने कुचलकर ली जान, दो गंभीर

Sheikhpura News: पुलिस सब-इंस्पेक्टर परवेज आलम ने बताया कि हादसा एक अज्ञात ट्रक द्वारा किया गया है, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है। और पढ़ें

06:45 PM, 27-Dec-2024

Bihar News: माल लदा ट्रक बाइक सवार युवक-युवती को रौंदते हुए पलटा, दोनों की मौत, CCTV कैमरे में भयावह घटना कैद

Darbhanga News: भालपट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज मिल गया है, जिसमें ट्रक के अनियंत्रित होकर बाइक को रौंदने का पूरा दृश्य कैद है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए DMCH अस्पताल भेज दिया है। और पढ़ें

06:15 PM, 27-Dec-2024

Bihar: ‘मैं शिक्षकों के सम्मान-अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षशील रहूंगा’- हाजीपुर में बोले बंशीधर ब्रजवासी

Banshidhar Brajwasi: नवनिर्वाचित पार्षद ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और सरकार के तानाशाही रवैये का सामना शिक्षकों को करना पड़ा है। यही कारण है कि शिक्षक समुदाय के समर्थन से वह आज विधान पार्षद के पद पर पहुंचे हैं। और पढ़ें

05:23 PM, 27-Dec-2024

Bihar: निजी क्लीनिक में वक्त नवजात की मौत; डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पूरा स्टाफ फरार, परिजनों ने काटा बवाल

Bettiah News: थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नवजात गंभीर रूप से बीमार था और इलाज के लिए क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। और पढ़ें

05:18 PM, 27-Dec-2024

Bihar News: चिराग के करीबी हुलास पांडेय के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, पटना सहित अन्य जगहों पर चल रही छापेमारी

Bihar : लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई की है। इस दौरान पटना सहित अन्य जगहों पर ईडी छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

04:37 PM, 27-Dec-2024

Bihar News : ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज कर हो जाते थे विद्यालय से फरार, अब शिक्षक सहित दो पर गिरी गाज

Teacher News : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश पर शिक्षक सहित दो लोगों पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि प्रखंड साधनसेवी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। और पढ़ें

04:00 PM, 27-Dec-2024

Crime: सुबह ट्यूशन पढ़ने पहुंचे बच्चे खून से लथपथ शव देख चीख पड़े, लोक कलाकार और शिक्षक की हत्या की क्या वजह?

Chhapra News: मृतक के पिता वकील यादव ने बताया कि रात में सबने साथ खाना खाया और सुजीत अन्य दिनों की तरह सोने चला गया। सुबह जब ट्यूशन के लिए बच्चे आए, तो उन्होंने सुजीत को खून से लथपथ पाया। यह देख परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें

03:41 PM, 27-Dec-2024

Bihar: ससुराल जा रहे युवक को हाईवा ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Vaishali News: वैशाली में बाइक से ससुराल जा रहे युवक को हाईवा ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला। और पढ़ें

02:58 PM, 27-Dec-2024

BPSC Exam: नहीं आए पीके, गुरु रहमान और खान सर पहुंचे प्रदर्शन स्थल; कहा- आयोग पर नहीं, नीतीश कुमार पर भरोसा

Bihar : बीपीएससी सिर्फ झूठ बोलती है। बस एक बार बीपीएससी के अध्यक्ष बोल दें कि नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा। हमारी बस अब यही मांग है कि एक एग्जाम, एक पेपर, एक शिफ्ट हो। इसको पूरा करने के बाद हम वापस लौटेंगे। और पढ़ें

02:41 PM, 27-Dec-2024

Bihar: ससुराल में कॉन्स्टेबल की पत्नी की संदिग्ध मौत, दहेज-बच्चा के लिए किया जाता था प्रताड़ित; हत्या का आरोप

Nalanda News: सोहसराय थाना प्रभारी राजमणि ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

02:14 PM, 27-Dec-2024

Bihar News: दो दिन से लापता मासूम बच्चे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

Gopalganj News: पुलिस ने कहा है कि अभी तक की जानकारी के आधार पर यह ट्रेन हादसे का मामला लग रहा है, लेकिन अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। और पढ़ें

01:02 PM, 27-Dec-2024

Bihar: महिला राजस्वकर्मी ने दारोगा पर दर्ज कराया केस; लिव इन रिलेशन में की पढ़ाई, नौकरी लगते ही शादी से मुकरा

Love Affair : महिला राजस्व पदाधिकारी ने अपने दगाबाज दारोगा पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि मेरे साथ  लिव इन रिलेशन में रहते हुए परीक्षा की तैयारी की और आज दारोगा बनते ही वादे से पलट गया। और पढ़ें

11:52 AM, 27-Dec-2024

Bihar News : अपराधियों ने शिक्षक को गोलियों से भूना, शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक हालत में वायरल हुआ था वीडियो

Teacher Murder Case : बिहार के एक सरकारी शिक्षक का महिला शिक्षिका के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो की वजह से वह शिक्षक उस समय काफी चर्चा में थे। अब अपराधियों ने घेरकर उनकी हत्या कर दी है। और पढ़ें

10:24 AM, 27-Dec-2024

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की दो दिन की प्रगति यात्रा स्थगित, पूर्व पीएम के निधन पर हुआ कार्यक्रम में बदलाव

 Bihar : सीएम नीतीश कुमार फिलहाल प्रगति यात्रा पर हैं, लेकिन उन्होंने   
अपनी दो दिन की प्रगति यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उन्होंने अपने कार्यक्रम में यह बदलाव किया हैं।  और पढ़ें

09:56 AM, 27-Dec-2024

Bihar Police : दबंग थानेदार ने दिखाया वर्दी का रौब, मुंशी को जमकर पीटा फिर हाजत में किया बंद

Bihar : बिहार में दरोगा की दबंगई अक्सर दिखने को मिल जाता है। अब फिर एक मामला बिहार के एक जिले में हुआ है, जहां थानेदार ने मुंशी को न सिर्फ मनभर पीटा, बल्कि हाजत में बंद कर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। अब एसडीपीओ मामले की जांच कर रहे हैं। और पढ़ें

08:52 AM, 27-Dec-2024

Bihar Police : रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा निलंबित; सबूत लिए घूम रहे आरोपी को पकड़ कर छोड़ दिया था

Bihar News : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बिहार पुलिस के एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि दरोगा ने नशे की हालत में पकड़े गए एक शख्स को रिश्वत लेकर छोड़ दिया था।
  और पढ़ें

12:25 AM, 27-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बीपीएससी ने तीसरे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम जानने के लिए बीपीएससी के वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें