विज्ञापन

Social Media Poetry: कुछ रिश्ते कभी टूटते नहीं बस मौन हो जाते हैं

काव्य डेस्क

Viral Kavya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            कुछ रिश्ते कभी टूटते नहीं
        
                                                    
                            
बस मौन हो जाते हैं
चुप्पियां मार देती हैं उन्हें
जब हर पल किसी आवाज़ की आदत हो 
फिर अचानक उसका चुप होना चुभता है
ख़ामोशी सहन नहीं होती
दम घुटता है खामोशी से
बात करने का कोई सिरा ही नहीं बचता
भयानक लगती है ये ख़ामोशी
लगता है कोई तिल तिल कर मार रहा हो
बहुत बार इंसान पुकारना चाहता है प्रिय को,
आ जाओ वापस
झेली नहीं जाती तुम्हारी चुप्पी
दुनिया उदास हो गई मेरी
हृदय बहुत बार पुकारता है उसको
कोशिशें करता है कि खामोशी की दीवार टूटे
पर आवाज़ लौट आती है वापस
दीवारों से टकराकर,गूँजती हुई
क्योंकि कोई सुनने वाला नही  होता 
फिर पुकारते हुए थक जाता है इंसान
कोई फायदा नहीं
उसके प्रिय को नहीं सुनाई देती कोई पुकार,
शायद उसकी आवाज़ नहीं पहुँचती
या कोई सुन कर भी अनसुना कर गया
धीरे धीरे आवाज़ घुट जाती है कंठ में ही
स्वर अवरुद्ध हो जाता है
आँखे बरसती है पहले
फिर आँसू भी सूख जाते हैं
आखिरकार आँसुओं की भी तो सीमा है
धीरे धीरे एक प्यारा रिश्ता दम तोड़ देता है
ख़ामोशी की चादर ओढ़कर सिसकते हुए...

साभार: सुप्रिया अजीत सिंह की फेसबुक वाल से 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

419 कविताएं

View Profile