विज्ञापन

हिंदी कविता: पूनम पांडे की कविता 'एक नया आकाश'

काव्य डेस्क

Viral Kavya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

उसकी आँख में, 


इक सपना पलने लगा,
सपने की महक,
सारे घर में,
फैलने लगी,
उम्मीद से भरी ,
उसकी मां ने,
उसके सपनों की, 
बोली को पढ़कर, 
उसे,
इजाज़त दे दी,
अपनी मर्ज़ी के,
रास्ते पर चलने की,

अनोखा है,
आज उसके,
अधरों का,
लाल रंग,

उसके,
दांत, चबा रहे हैं,
नमक लगी रोटी,
और, 
रोटी का हर निवाला,
आशीर्वाद की तरह,
रक्त में, मिल,
उसकी ताकत
 बनता जा रहा है।
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।    
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Divyansh Gandhi

12 कविताएं

View Profile

Anil Bharadwaj

177 कविताएं

View Profile