विज्ञापन

तक़ी आबिदी: ख़ुशबू की तरह दिल में समाएँगे किसी दिन

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


ख़ुशबू की तरह दिल में समाएँगे किसी दिन
नग़्मे मिरे लब पर तिरे आएँगे किसी दिन

इंसाफ़ तिरा देखने ऐ हुस्न-ए-जहाँगीर
हम 'अद्ल की ज़ंजीर हिलाएँगे किसी दिन

ये सोच के बैठे रहे दहलीज़ पे उन की
महफ़िल में हमें भी वो बुलाएँगे किसी दिन

ख़ामोश हैं इस वक़्त तिरी बज़्म में लेकिन
जो बात सुनानी है सुनाएँगे किसी दिन

दीवार जो नफ़रत की उठाते हैं दिलों में
हम हाथ से उन के ही गिराएँगे किसी दिन

क्या फ़ाइदा ऐ बर्क़ नशेमन को जला कर
तू जानती है हम तो बनाएँगे किसी दिन

माँगी हुई 'इज़्ज़त नहीं 'इज़्ज़त ये बताने
सुरख़ाब का पर हम भी लगाएँगे किसी दिन
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all