विज्ञापन

किसी रंजिश को हवा दो कि मैं ज़िंदा हूं अभी - सुदर्शन फ़ाकिर

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

किसी रंजिश को हवा दो कि मैं ज़िंदा हूं अभी


मुझ को एहसास दिला दो कि मैं ज़िंदा हूं अभी

मेरे रुकते ही मिरी सांसें भी रुक जाएंगी
फ़ासले और बढ़ा दो कि मैं ज़िंदा हूं अभी

ज़हर पीने की तो आदत थी ज़माने वालो
अब कोई और दवा दो कि मैं ज़िंदा हूं अभी

चलती राहों में यूंही आंख लगी है 'फ़ाकिर'
भीड़ लोगों की हटा दो कि मैं ज़िंदा हूं अभी
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6981 कविताएं

View Profile