विज्ञापन

शहज़ाद अहमद की ग़ज़ल: उम्र सारी तो अँधेरे में नहीं कट सकती

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            जो शजर सूख गया है वो हरा कैसे हो
        
                                                    
                            
मैं पयम्बर तो नहीं मेरा कहा कैसे हो

दिल के हर ज़र्रे पे है नक़्श मोहब्बत उस की
नूर आँखों का है आँखों से जुदा कैसे हो

जिस को जाना ही नहीं उस को ख़ुदा क्यूँ मानें
और जिसे जान चुके हैं वो ख़ुदा कैसे हो

उम्र सारी तो अँधेरे में नहीं कट सकती
हम अगर दिल न जलाएँ तो ज़िया कैसे हो

जिस से दो रोज़ भी खुल कर न मुलाक़ात हुई
मुद्दतों बअ'द मिले भी तो गिला कैसे हो

दूर से देख के मैं ने उसे पहचान लिया
उस ने इतना भी नहीं मुझ से कहा कैसे हो

वो भी इक दौर था जब मैं ने तुझे चाहा था
दिल का दरवाज़ा है हर वक़्त खुला कैसे हो

जब कोई दाद-ए-वफ़ा चाहने वाला न रहा
कौन इंसाफ़ करे हश्र बपा कैसे हो

आइने में भी नज़र आती है सूरत तेरी
कोई मक़्सूद-ए-नज़र तेरे सिवा कैसे हो

किन निगाहों से उसे देख रहा हूँ 'शहज़ाद'
मुझ को मालूम नहीं उस को पता कैसे हो

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  


 
5 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all