विज्ञापन

संजय भट्ट: होती है ज़िंदगी से शिकायत कभी कभी

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


होती है ज़िंदगी से शिकायत कभी कभी
याद आती है किसी की रफ़ाक़त कभी कभी

वैसे तो हम नहीं हैं तिरी बात के ख़िलाफ़
मर जाती है मगर ये शराफ़त कभी कभी

इतना न ख़ुद को देख ज़माने की आँख से
दे दे कुछ अपनी आँख को ज़हमत कभी कभी

यूँ तो रखा है दर्द को सीने के पास पास
होती है फिर भी दर्द से वहशत कभी कभी

कोई तो बात छेड़ तू अपने रक़ीब से
बेहतर है दुश्मनी से मोहब्बत कभी कभी

शर्मा के फिर से देख हमारे क़रीब आ
मिलती है दिल-लगी में सुहूलत कभी कभी
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile