विज्ञापन

Qateel Shifai Poetry: हालात से ख़ौफ़ खा रहा हूँ, शीशे के महल बना रहा हूँ

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  हालात से ख़ौफ़ खा रहा हूँ 
शीशे के महल बना रहा हूँ 

सीने में मिरे है मोम का दिल 
सूरज से बदन छुपा रहा हूँ 

महरूम-ए-नज़र है जो ज़माना 
आईना उसे दिखा रहा हूँ 

अहबाब को दे रहा हूँ धोका 
हरे पे ख़ुशी सजा रहा हूँ 

दरिया-ए-फ़ुरात है ये दुनिया 
प्यासा ही पलट के जा रहा हूँ 
विज्ञापन

है शहर में क़हत पत्थरों का 
जज़्बात के ज़ख़्म खा रहा हूँ 

मुमकिन है जवाब दे उदासी 
दर अपना ही खटखटा रहा हूँ 

आया न 'क़तील' दोस्त कोई 
सायों को गले लगा रहा हूँ 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

26 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile