विज्ञापन

Munawwar Rana Poetry: इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिए

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिए 
        
                                                    
                            
आप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए 

आप दरिया हैं तो फिर इस वक़्त हम ख़तरे में हैं 
आप कश्ती हैं तो हम को पार होना चाहिए 

ऐरे-ग़ैरे लोग भी पढ़ने लगे हैं इन दिनों 
आप को औरत नहीं अख़बार होना चाहिए 

ज़िंदगी तू कब तलक दर-दर फिराएगी हमें 
टूटा-फूटा ही सही घर-बार होना चाहिए 

अपनी यादों से कहो इक दिन की छुट्टी दे मुझे 
इश्क़ के हिस्से में भी इतवार होना चाहिए 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8651 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

112 कविताएं

View Profile