विज्ञापन

करवा चौथ 2026: चांद पर कहे गए शेर

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  सुना है रात उसे चाँद तकता रहता है
सितारे बाम-ए-फ़लक से उतर के देखते हैं
- अहमद फ़राज़ 


कभी तो आसमाँ से चाँद उतरे जाम हो जाए
तुम्हारे नाम की इक ख़ूब-सूरत शाम हो जाए
- बशीर बद्र  
विज्ञापन

शब बीती चाँद भी डूब चला ज़ंजीर पड़ी दरवाज़े में
क्यूँ देर गए घर आए हो सजनी से करोगे बहाना क्या
- इब्न-ए-इंशा


तुम आ गए हो तो कुछ चाँदनी सी बातें हों
ज़मीं पे चाँद कहाँ रोज़ रोज़ उतरता है
- वसीम बरेलवी 

सौ चाँद भी चमकेंगे तो क्या बात बनेगी
तुम आए तो इस रात की औक़ात बनेगी
- जाँ निसार अख़्तर


ऐ सनम जिस ने तुझे चाँद सी सूरत दी है
उसी अल्लाह ने मुझ को भी मोहब्बत दी है
- हैदर अली आतिश

वो चाँद कह के गया था कि आज निकलेगा
तो इंतिज़ार में बैठा हुआ हूँ शाम से मैं
- फ़रहत एहसास


तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है
तेरे आगे चाँद पुराना लगता है
- कैफ़ भोपाली 

याद के चाँद दिल में उतरते रहे
चाँदनी जगमगाती रही रात भर
- मख़दूम मुहिउद्दीन
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all