विज्ञापन

shri krishna janmashtami 2025: भगवान कृष्ण पर कहे गए शेर

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            जहाँ देखो वहाँ मौजूद मेरा कृष्ण प्यारा है
        
                                                    
                            
उसी का सब है जल्वा जो जहाँ में आश्कारा है
~ भारतेंदु हरिश्चंद्र

पैग़ाम-ए-हयात-ए-जावेदाँ था
हर नग़्मा-ए-कृष्ण बाँसुरी का
~ हसरत मोहानी

वो रातों-रात 'सिरी-कृष्ण' को उठाए हुए
बला की क़ैद से 'बसदेव' का निकल जाना
~ फ़िराक़ गोरखपुरी

दीवार-ओ-दर पे कृष्ण की लीला के नक़्श हैं
मंदिर है ये तो 'कृष्ण' के दरबार की तरह
~ शोभा कुक्कल

'हसरत' की भी क़ुबूल हो मथुरा में हाज़िरी
सुनते हैं आशिक़ों पे तुम्हारा करम है आज
~ हसरत मोहानी

एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile