विज्ञापन

Urdu Poetry: ये वक़्त ज़िंदगी की अदाएँ भी ले गया

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            ये वक़्त ज़िंदगी की अदाएँ भी ले गया
        
                                                    
                            
क़िस्से कहानियों की सभाएँ भी ले गया

उस ने तमाम शहर को गूँगा बना दिया
मेरे दहन से मेरी सदाएँ भी ले गया

मौसम लगा के ज़ख़्म गया शाख़ शाख़ पर
पेड़ों से फूलों वाली रिदाएँ भी ले गया

सूरज ने डूबते हुए हम को सज़ा ये दी
जिस्मों से रौशनी की क़बाएँ भी ले गया

गुज़रा था अपने शहर से रावन फ़साद का
ज़ालिम मोहब्बतों की कथाएँ भी ले गया

'अंजुम' निराला चोर हमें राह में मिला
जो दिल के साथ हम से दुआएँ भी ले गया

~ फ़ारूक़ अंजुम

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  


 
3 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile