विज्ञापन

साग़र सिद्दीक़ी की ग़ज़ल: जब कभी कान में चुपके से कहा ईद का चाँद

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  चाक-ए-दामन को जो देखा तो मिला ईद का चाँद 
अपनी तक़दीर कहाँ भूल गया ईद का चाँद 

उन के अबरू-ए-ख़मीदा की तरह तीखा है 
अपनी आँखों में बड़ी देर छुपा ईद का चाँद 

जाने क्यूँ आप के रुख़्सार महक उठते हैं 
जब कभी कान में चुपके से कहा ईद का चाँद 

दूर वीरान बसेरे में दिया हो जैसे 
ग़म की दीवार से देखा तो लगा ईद का चाँद 
विज्ञापन

ले के हालात के सहराओं में आ जाता है 
आज भी ख़ुल्द की रंगीन फ़ज़ा ईद का चाँद 

तल्ख़ियाँ बढ़ गईं जब ज़ीस्त के पैमाने में 
घोल कर दर्द के मारों ने पिया ईद का चाँद 

चश्म तो वुसअ'त-ए-अफ़्लाक में खोई 'साग़र' 
दिल ने इक और जगह ढूँड लिया ईद का चाँद 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12618 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile