विज्ञापन

Dushyant Kumar Poetry: ख़रगोश बन के दौड़ रहे हैं तमाम ख़्वाब

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            तुमको निहारता हूँ सुबह से ऋतम्बरा, 
        
                                                    
                            
अब शाम हो रही है मगर मन नहीं भरा। 

ख़रगोश बन के दौड़ रहे हैं तमाम ख़्वाब, 
फिरता है चाँदनी में कोई सच डरा-डरा। 

पौधे झुलस गए हैं मगर एक बात है, 
मेरी नज़र में अब भी चमन है हरा-भरा। 

लंबी सुरंग-सी है तेरी ज़िंदगी तो बोल, 
मैं जिस जगह खड़ा हूँ वहाँ है कोई सिरा। 

माथे पे रखके हाथ बहुत सोचते हो तुम, 
गंगा क़सम बताओ हमें क्या है माजरा। 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile