विज्ञापन

भास्कर शुक्ला: उस ने बोला यार छुपा कर रखना तुम

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


उस ने बोला यार छुपा कर रखना तुम
हम दोनों का प्यार छुपा कर रखना तुम

जो मेरी सूरत से मिलते-जुलते हों
वो सारे अशआर छुपा कर रखना तुम

सीधे हाँ मत करना मैं मर जाऊँगा
थोड़ा ये इक़रार छुपा कर रखना तुम

मुश्किल से आता है और उड़ जाता है
इस हफ़्ते इतवार छुपा कर रखना तुम

बच्चा है वो और बच्चे ज़िद करते हैं
बच्चे से बाज़ार छुपा कर रखना तुम

दो दिन को वो मिलने आया है तुम से
दो दिन ये आज़ार छुपा कर रखना तुम

कल मेरी ये ग़ज़ल छपे तो पढ़ लेना
और फिर वो अख़बार छुपा कर रखना तुम
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all