विज्ञापन

Gulzar Poetry: बीते रिश्ते तलाश करती है, ख़ुशबू ग़ुंचे तलाश करती है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


बीते रिश्ते तलाश करती है
ख़ुशबू ग़ुंचे तलाश करती है

जब गुज़रती है उस गली से सबा


ख़त के पुर्ज़े तलाश करती है

अपने माज़ी की जुस्तुजू में बहार


पीले पत्ते तलाश करती है

एक उम्मीद बार बार आ कर


अपने टुकड़े तलाश करती है

बूढ़ी पगडंडी शहर तक आ कर


अपने बेटे तलाश करती है

3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile