विज्ञापन

Bashir Badr Poetry: भीगी हुई आँखों का ये मंज़र न मिलेगा 

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            भीगी हुई आँखों का ये मंज़र न मिलेगा 
        
                                                    
                            
घर छोड़ के मत जाओ कहीं घर न मिलेगा 

फिर याद बहुत आएगी ज़ुल्फ़ों की घनी शाम 
जब धूप में साया कोई सर पर न मिलेगा 

आँसू को कभी ओस का क़तरा न समझना 
ऐसा तुम्हें चाहत का समुंदर न मिलेगा 

इस ख़्वाब के माहौल में बे-ख़्वाब हैं आँखें 
जब नींद बहुत आएगी बिस्तर न मिलेगा 

ये सोच लो अब आख़िरी साया है मोहब्बत 
इस दर से उठोगे तो कोई दर न मिलेगा 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile