विज्ञापन

अर्पित शर्मा अर्पित की ग़ज़ल: है जैसे रोज़ दीवाली सी दुनिया दुनिया वालों की

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            है जैसे रोज़ दीवाली सी दुनिया दुनिया वालों की
        
                                                    
                            
हमें भी चार दिन की ज़िंदगी मिलती उजालों की

जुदा ग़म है जुदा ख़ुशियाँ जुदा दिन है जुदा रातें
ये दुनिया ही निराली है मोहब्बत करने वालों की

ज़माना ख़ूबसूरत है ज़माने में हसीं लाखों
मगर तस्वीर तो तुम हो मिरे ख़्वाबों ख़यालों की

कभी तर्क-ए-मोहब्बत तुम करो सोचा न था मैं ने
भुला दी एक दिन ही में मोहब्बत तुम ने स'लों की

ज़माने के वरक़ पर अब लिखूँगा दास्तान-ए-ग़म
ज़बाँ भी आ गई मुझ को किताबों की रिसालों की

छुपा कर एक आईना रखा है मैं ने भी दिल में
कभी तस्वीर ले लूँगा सभी मैं हुस्न वालों की

जवाब इस का सही देगा कोई तो इस को खोलूँगा
बना कर एक गठरी मैं ने रखी है सवालों की

सफ़र में ज़िंदगी के हम ने ये देखा है ऐ 'अर्पित'
ज़रूरत पड़ ही जाती है कभी सूखे निवालों की

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  



 
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile

Ramkrishan Rastogi

366 कविताएं

View Profile