विज्ञापन

आक़िब साबिर: तुम्हारे पास आने का इशारा हो गया है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


तुम्हारे पास आने का इशारा हो गया है
हर इक लम्हा तुम्हारा इस्ति'आरा हो गया है

ये मैं ही हूँ जो इतने आइनों में आ गया हूँ
कि ज़ो'म-ए-आश्नाई पारा-पारा हो गया है

तुम्हारी चाह इक ठहराव ले आई है इस में
ये दिल दरिया था पहले अब किनारा हो गया है

तिरी शमशीर तक काँटों पे चल कर आ रहे थे
हर इक नेज़े पे इक गुल आश्कारा हो गया है

मिरे चारों तरफ़ बस रौशनी ही रौशनी है
कि इक शो'ला मिरी आँखों का तारा हो गया है
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all