तुम्हारे पास आने का इशारा हो गया है
हर इक लम्हा तुम्हारा इस्ति'आरा हो गया है
ये मैं ही हूँ जो इतने आइनों में आ गया हूँ
कि ज़ो'म-ए-आश्नाई पारा-पारा हो गया है
तुम्हारी चाह इक ठहराव ले आई है इस में
ये दिल दरिया था पहले अब किनारा हो गया है
तिरी शमशीर तक काँटों पे चल कर आ रहे थे
हर इक नेज़े पे इक गुल आश्कारा हो गया है
मिरे चारों तरफ़ बस रौशनी ही रौशनी है
कमेंट
कमेंट X