विज्ञापन

अली सरदार जाफ़री की मशहूर नज़्म- बात से बात चले

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            गुफ़्तुगू बंद न हो
        
                                                    
                            
बात से बात चले
सुब्ह तक शाम-ए-मुलाक़ात चले
हम पे हँसती हुई ये तारों भरी रात चले

हों जो अल्फ़ाज़ के हाथों में हैं संग-ए-दुश्नाम
तंज़ छलकाए तो छलकाया करे ज़हर के जाम
तीखी नज़रें हों तुर्श अबरू-ए-ख़मदार रहें
बन पड़े जैसे भी दिल सीनों में बेदार रहें
बेबसी हर्फ़ को ज़ंजीर-ब-पा कर न सके
कोई क़ातिल हो मगर क़त्ल-ए-नवा कर न सके

सुब्ह तक ढल के कोई हर्फ़-ए-वफ़ा आएगा
इश्क़ आएगा ब-सद लग़्ज़िश-ए-पा आएगा
नज़रें झुक जाएँगी दिल धड़केंगे लब काँपेंगे
ख़ामुशी बोसा-ए-लब बन के महक जाएगी
सिर्फ़ ग़ुंचों के चटकने की सदा आएगी

और फिर हर्फ़-ओ-नवा की न ज़रूरत होगी
चश्म ओ अबरू के इशारों में मोहब्बत होगी
नफ़रत उठ जाएगी मेहमान मुरव्वत होगी

हाथ में हाथ लिए सारा जहाँ साथ लिए
तोहफ़ा-ए-दर्द लिए प्यार की सौग़ात लिए
रेगज़ारों से अदावत के गुज़र जाएँगे
ख़ूँ के दरियाओं से हम पार उतर जाएँगे

गुफ़्तुगू बंद न हो
बात से बात चले
सुब्ह तक शाम-ए-मुलाक़ात चले
हम पे हँसती हुई ये तारों भरी रात चले

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  


 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile