विज्ञापन

Adam Gondvi Poetry: बज़ाहिर प्यार की दुनिया में जो नाकाम होता है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            बज़ाहिर प्यार की दुनिया में जो नाकाम होता है
        
                                                    
                            
कोई रूसो कोई हिटलर कोई खय्याम होता है

ज़हर देते हैं उसको हम कि ले जाते हैं सूली पर
यही हर दौर के मंसूर का अंजाम होता है

जुनूने-शौक में बेशक लिपटने को लिपट जाएँ
हवाओं में कहीं महबूब का पैगाम होता है

सियासी बज़्म में अक्सर ज़ुलेखा के इशारों पर
हकीकत ये है युसुफ आज भी नीलाम होता है
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all