विज्ञापन

आबिद अदीब की ग़ज़ल: हर एक मोड़ पे कुछ लोग छूट जाते हैं

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            सफ़र में ऐसे कई मरहले भी आते हैं 
        
                                                    
                            
हर एक मोड़ पे कुछ लोग छूट जाते हैं 

ये जान कर भी कि पत्थर हर एक हाथ में है 
जियाले लोग हैं शीशों के घर बनाते हैं 

जो रहने वाले हैं लोग उन को घर नहीं देते 
जो रहने वाला नहीं उस के घर बनाते हैं 

जिन्हें ये फ़िक्र नहीं सर रहे रहे न रहे 
वो सच ही कहते हैं जब बोलने पे आते हैं 

कभी जो बात कही थी तिरे तअ'ल्लुक़ से 
अब उस के भी कई मतलब निकाले जाते हैं 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

sujit anand

1612 कविताएं

View Profile

Neelam Singh

171 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10438 कविताएं

View Profile