विज्ञापन

अब्बास ताबिश की ग़ज़ल: पानी आँख में भर कर लाया जा सकता है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            पानी आँख में भर कर लाया जा सकता है
        
                                                    
                            
अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है

एक मोहब्बत और वो भी नाकाम मोहब्बत
लेकिन इस से काम चलाया जा सकता है

दिल पर पानी पीने आती हैं उम्मीदें
इस चश्मे में ज़हर मिलाया जा सकता है

मुझ गुमनाम से पूछते हैं फ़रहाद ओ मजनूँ
इश्क़ में कितना नाम कमाया जा सकता है

ये महताब ये रात की पेशानी का घाव
ऐसा ज़ख़्म तो दिल पर खाया जा सकता है

फटा-पुराना ख़्वाब है मेरा फिर भी 'ताबिश'
इस में अपना-आप छुपाया जा सकता है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 

21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all