विज्ञापन

आज का शब्द: विलोम और अनुराग अनंत की कविता- एक तरह की निकटता दूसरे तरह की दूरी से जन्मती है 

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- विलोम, जिसका अर्थ है- उलटा या विपरीत। प्रस्तुत है अनुराग अनंत की कविता- एक तरह की निकटता दूसरे तरह की दूरी से जन्मती है 

निकटता दूरी का विलोम नहीं है 

एक तरह की निकटता 
एक दूसरे तरह की दूरी से जन्मती है 

प्रेम से निकटता 
द्वेष, हिंसा और हीनता से दूरी है 
तुमसे निकटता 
शेष संसार से दूरी 
स्मृतियों से निकटता 
वर्तमान से दूर कर देती है 
और स्वप्न से निकटता 
यथार्थ से
विज्ञापन

निकटताओं के इतिहास में 
भविष्य की दूरियाँ निहित हैं 
भविष्य से निकटताएँ 
दूर कर देंगी स्मृतियों से  

मैं अपने अशेष के निकट हूँ 
इसलिए शेष से दूर! 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all