विज्ञापन

आज का शब्द: सिंगार और उर्मिल सत्यभूषण की कविता- साजन के घर जाना है

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- सिंगार, जिसका अर्थ है- सजावट, सज्जा, शोभा, किसी मूर्ति की सज्जा। प्रस्तुत है उर्मिल सत्यभूषण की कविता- साजन के घर जाना है 

कर सोलह सिंगार सखी री
साजन के घर जाना है
पीहर के दिन चार सखी री
पी घर असल ठिकाना है।

आँख में प्यार का अंजन घर ले
अवगुण छोड़ सगुण झोली भर ले
ले किरणों का हार सखी री।

रूठा सजन मनाना है
हाथ में मेंहदी पांव महावर
ओढ़ ले लाल सुहाग की चूनर
हो जा तू तैयार सखी री।
पवन हिंडोला आना है।

तू नदियां है वो सागर है
शांति का घर प्रेम नगर है
जाना है उस पार सखी री
सागर बीच माना है।
विज्ञापन

अपना आप तू कर दे अर्पण
उसके चरणों पर हो समर्पण
होगा बेड़ा पार सखी री
अपना आप मिटाना है
धरती और आकाश हिला है
ज्योति से प्रकाश मिला है
बंध गये बंदन वार सखी री
ज्योति ज्योत समाना है।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13545 कविताएं

View Profile