विज्ञापन

आज का शब्द: नंदलाल और मीरा के पद- मोहनी मूरत, साँवरी सूरत

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- नंदलाल, जिसका अर्थ है- भगवान श्री कृष्ण। प्रस्तुत है मीरा के पद- मोहनी मूरत, साँवरी सूरत
        
                                                    
                            

बसो मेरे नैनन में नंदलाल। 
मोहनी मूरत, साँवरी सूरत, नैना बने बिसाल। 
अधर सुधारस मुरली राजत, उर बैजंती माल॥ 
छुद्रघंटिका कटितट सोभित, नूपुर सबद रसाल। 
मीरां प्रभु संतन सुखदाई भगत बछल गोपाल॥ 

भावार्थ:- ऐ नंदलाल, मेरी आँखों में आ बसो। कैसी मोहनी मूरत, कैसी साँवली सूरत है। आँखें कितनी बड़ी हैं! तुम्हारे चरणों पर गीतों के रस से भरी हुई बाँसुरी सजी हुई है और सीने पर वैजयंती माला है। कमर के गिर्द छोटी-छोटी घंटियाँ सजी हुई हैं और पैरों में बँधे हुए नूपुर मीठी आवाज़ में बोल रहे हैं। ऐ मीरा के प्रभु, तुम संतों के सुख पहचानते हो और अपने भक्तों के संरक्षक हो।

3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13656 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11318 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile

Disha Nishad

1 कविता

View Profile