विज्ञापन

आज का शब्द: मधुऋतु और हरिवंशराय बच्चन की कविता- कोई नहीं, कोई नहीं!

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- मधुऋतु, जिसका अर्थ है- वसंत ऋतु, मधुकाल, प्रेम-संयोग काल। प्रस्तुत है हरिवंशराय बच्चन की कविता- कोई नहीं, कोई नहीं!
        
                                                    
                            

कोई नहीं, कोई नहीं!

यह भूमि है हाला-भरी,
मधुपात्र-मधुबाला-भरी,
ऐसा बुझा जो पा सके मेरे हृदय की प्यास को-
कोई नहीं, कोई नहीं!

सुनता, समझता है गगन,
वन के विहंगों के वचन,
ऐसा समझ जो पा सके मेरे हृदय- उच्छ्वास को-
कोई नहीं, कोई नहीं!

मधुऋतु समीरण चल पड़ा,
वन ले नए पल्लव खड़ा,
ऐसा फिरा जो ला सके मेरे लिए विश्वास को-
कोई नहीं, कोई नहीं!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 



 
9 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rohit Sharma

84 कविताएं

View Profile