विज्ञापन

आज का शब्द: आविल और महादेवी वर्मा की कविता 'प्रिय इन आंखों का अश्रु नीर'

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है आविल जिसका अर्थ है - मैला, मिश्रित। कवयित्री महादेवी वर्मा ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। 



प्रिय इन नयनों का अश्रु-नीर!
दुख से आविल सुख से पंकिल,
बुदबुद् से स्वप्नों से फेनिल,
बहता है युग-युग अधीर!

जीवन-पथ का दुर्गमतम तल
अपनी गति से कर सजल सरल,
शीतल करता युग तृषित तीर!

इसमें उपजा यह नीरज सित,
कोमल कोमल लज्जित मीलित;
सौरभ सी लेकर मधुर पीर!

इसमें न पंक का चिन्ह शेष,
इसमें न ठहरता सलिल-लेश,
इसको न जगाती मधुप-भीर!

तेरे करुणा-कण से विलसित,
हो तेरी चितवन में विकसित,
छू तेरी श्वासों का समीर! 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
22 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all