विज्ञापन

नोबेल पुरस्कार विजेता पोलिश कवयित्री विस्लावा शिम्बोर्स्का की कविता: आकस्मिक मुलाक़ात

काव्य डेस्क

Vishwa Kavya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  आकस्मिक मुलाक़ात 

हम मिले
बड़े सलीके और शिष्टाचार के साथ ।
हमने कहा- कितनी खुशी हुई
आपको इतने सालों बाद देखकर !

 
विज्ञापन

पर हमारे भीतर थककर सो गया था बहुत-कुछ ।
घास खा रहा था शेर,
बाज ने अपनी उड़ान छोड़ दी थी ।
मछलियाँ डूब गई थीं और भेड़िए पिंजरों में बंद थे ।
 

हमारे साँप अपनी केंचुल बदल चुके थे ।
मोरों के पंख झड़ गए थे ।
उल्लू तक नहीं उड़ते थे हमारी रातों में ।
हमारे वाक्य टूट कर ख़ामोश हो गए ।
 

असहाय-सी मुस्कान में खो गई
हमारी इंसानियत
जो नहीं जानती कि आगे क्या कहे ! 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

dev sachdeva

237 कविताएं

View Profile