विज्ञापन

नैन लड़ जइहैं...खालिस भोजपुरिया अंदाज और मोहब्बत में फना हो जाने वाला प्रेमी

काव्य डेस्क

Mere Azeez Filmi Nagme
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  लागा गोरी गुजरिया से नेहा हमार
होइ गवा सारा चौपट मोरा रोजगार

नैन लड़ जैंहे तो मनवा में कसक होइबे करी
प्रेम का छुटिहैं पटाखा तो धमक होइबे करी
नैन लड़ जैंहे …


खेत में काम करने वाला एक मजदूर जिसके चेहरे पर एक अनगढ़ मासूमियत तैर रही होती है, अपने दोस्तों के साथ ठेठ-देशी ठुमके के साथ 'नैन लड़ जइहैं...' की तान छेड़ता है और तब तक गाता रहता है, जब तक उसकी प्रेमिका सामने नहीं आती है। खालिस भोजपुरिया अंदाज लिए वह नवजवान मोहब्बत में फना हो जाने वाला प्रेमी है, जिंदादिल और नेक इंसान। अपनी प्रेमिका को लंपट सूदखोर साहूकार के चंगुल से बचाने की कोशिश में डाकू बन जाता है और आखिरकार पुलिस में भर्ती हो चुके अपने ही भाई की गोली का शिकार हो जाता है।  

जी हां, मैं बात कर रहा हूं भारतीय अभिनय जगत के 'ट्रेजडी किंग' कहे जाने वाले, अपनी विशिष्ट अभिनय शैली और संवाद अदायगी के लिए मशहूर हो चुके महान अभिनेता दिलीप कुमार की। जीवन के 95 सावन देख चुके दिलीप साहब ने अपनी इस लंबी यात्रा में देश और दुनिया बहुत कुछ दिया है।  
 
विज्ञापन

शकील बदांयुनी ने 'गंगा जमुना' के इस गीत को लिखा था

1961 में बनी फिल्म 'गंगा जमुना' के इस गीत को लिखा था शकील बदांयुनी ने, दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला पर फिल्माया गया था। मोहम्मद रफी की आवाज ने गीत को इतनी लंबी उम्र दी कि यह हरदिल अजीज नग्मा बन गया। 

रूप को मन मा बसैबा तो बुरा का होइहैं
कोहू से प्रीत लगैबा तो बुरा का होइहैं
प्रेम की नगरी मा कुछ हमरा भी हक़ होइबे करी
नैन लड़ जैंहे…


दिलीप साहब की गहरी और गंभीर आंखें, उनके अभिनय की संजीदगी तिस पर भोजपुरिया अंदाज और वैजयंती माला जैसी कोस्टार, उन किरदारों को ही अमर नहीं करता बल्कि प्रेम के प्रति समर्पण का भाव भी पैदा करता है। एक ख़ुशदिल, अलमस्त देहाती नवजवान का अपनी मासूका को सूदखोर साहूकार के चंगुल से छुड़ाने का हठ देखते ही बनता है। 

 

दिलीप साहब ने कहा था कि गानों की जुबान असान होनी चाहिए

चौधरी जिया इमाम द्वारा लिखित और पेंगुइन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किताब 'नौशाद : जर्रा जो आफ़ताब बना' में नौशाद जो इस गीत के संगीतकार भी हैं, बताते हैं कि- "फिल्म के गाने के लिए दिलीप साहब ने उनसे कहा था कि गानों की जुबान असान होनी चाहिए। नौशाद साहब ने जब इस फिल्म की भाषा बदलने का सुझाव दिया दिया था तो साथ ही यह भी कहा था कि इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मों का दौर शुरू हो जाएगा और ऐसा हुआ भी। इससे पहले हिंदुस्तान में भोजपुरी जुबान में कभी फिल्म नहीं बनी थी। 'गंगा जमुना' ने यह दरवाजे खोल दिए, इस फिल्म के सभी गाने सुपर-डुपर हिट हुए।''
दिलीप साहब ने इस फिल्म के डायरेक्शन का अधिकतम काम किया था। हलांकि औपचारिकता के लिए नौशाद के इस रार पर नितिन बोस को औपचारिक तौर पर ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। 

होई गवा मन मा मोरे तिरछी नजर का हल्ला
गोरी को देखे बिना निंदिया न आवै हमका
फाँस लगिहैं तो करेजवा मा खटक होइबे करी
नैन लड़ जैंहे …

 

दिलीप कुमार की अदाकारी का असली नजारा इस फिल्म में मिलता है

दिलीप कुमार की अदाकारी का असली नजारा इस फिल्म में मिलता है। रफ़ी साहब की मस्ती भरी आवाज, दिलीप कुमार के देशी ठुमके सीधे आपको गाँव के मेले में ले जाता है और छेड़छाड़ भरे मासूम भोजपुरी शब्दों से आपको सराबोर कर देता है। दिलीप  ने इस फिल्म के लिए सही माहौल तलाशते हुए उत्तर प्रदेश के बीहड़ की खाक छान डाली थी। उन्होंने पुरबिया बोली भी सीखी। हम इस गीत के बहाने दिलीप साहब को याद कर रहे हैं, वो दिलीप साहब जो हिंदुस्तान के दिल में बसते हैं। 

आँख मिल गयी है सजनिया से तो नाचन लगिहैं
प्यार की मीठी गजल मनवा भी गावन लगिहैं
झाँझ बजिहैं तो कमरिया मा लचक होइबे करी
नैन लड़ जैंहे …

नैना जब लड़ी है तो भैय्या मन में कसक होइबे करी
थैक थैक तिक था
होय होय होय!
मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के
कैसा जादू डारि के रे, कैसा टोना डारि के
मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के
मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के 

7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nidhhi Mukesh

22 कविताएं

View Profile

Sarthak Piyush

28 कविताएं

View Profile