विज्ञापन

इन 10 गानों में आनंद बख्शी ने समझाया ज़िंदगी का असली फ़लसफ़ा

हरि कर्की

Mere Azeez Filmi Nagme
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  जब मन कुछ ऐसा सुनने को करता है, जो दिल को छुए। तो ऐसे में याद आते हैं आनंद बख्शी के गीत। जी हां! अंग्रेजों के जमाने में फौज की नौकरी करने वाले आनंद बक्शी तब की बंबई आए तो थे गायक बनने लेकिन उनके गाने हिंदुस्तानियों के हर हौसले की मिसाल बन चुके हैं। गीतकार तो बहुत हुए हैं, लेकिन आनंद बख्शी के गीतों की खासियत उनकी सादगी ही रही। उनके बोल इतने सरल होते हैं कि आम आदमी की जबान उन शब्दों के साथ पल भर में ही सहज महसूस करती है। हर गाने में एक फलसफा और फलसफे का अपना अलग अंदाज। यही वजह रही है कि उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। यह उनके लिए लोगों का प्यार ही है जिसकी वजह से उन्हें सबसे ज्यादा 41 बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया। चार बार के फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता रहे इस शब्दों के बाजीगर की पुण्यतिथि पर आज हम आपको उनके कुछ यादगार गीत सुनाते हैं। और आखिरी में है वह गीत जो आनंद बख्शी ने खुद गाया ..    
                                                              
                  

                    
                                        
                         
                                                                                   
                            
                         
                                                            
                                
विज्ञापन

एक था गुल और एक थी बुलबुल

एक था गुल औरPC: Internet

गीत : एक था गुल और एक थी बुलबुल
फिल्म : जब जब फूल खिले (1965)

आनंद बख्शी का लिखा ये गीत अपने आप में पूरी एक सरल कहानी है। जितनी तसल्ली से आनंद ने इसे लिखा है, उतने ही सुर में मोहम्मद रफी ने इसे गाया है। गीत के एक एक बोल जाने पहचाने से लगते हैं। कल्याणजी आनंदजी की मशहूर जोड़ी ने इस गीत को संगीत दिया है। यह सुपरहिट गाना आनंद बख्शी के करियर की सुनहरी शुरुआत लेकर आया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सावन का महीना

सावन का महीनाPC: Internet

गीत : सावन का महीना
फिल्म : मिलन (1967)

मुकेश और लता मंगेशकर की आवाज में यह गाना सावन के महीने के बिना भी सावन जैसा सुहावना महसूस कराता है। इसकी वजह आनंद बख्शी के लिखे शानदार बोल ही हैं, जो लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत के साथ बेहतरीन तालमेल बनाते हैं। इस गाने के लिए आनंद बख्शी को पहली बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।




 

कोरा कागज था

कोरा कागज़ था ये मन मेराPC: Internet

गीत : कोरा कागज था
फिल्म : आराधना (1969)

हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना को कामयाब बनाने में आनंद बख्शी के लिखे गीतों का बहुत बड़ा हाथ रहा है। लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में इस गीत को आज भी रेडियो पर खूब बजाया जाता है। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माए गए इस गीत को एस डी बर्मन ने संगीत दिया है। इस गीत के लिए आनंद बख्शी को फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।



 

हम तुम एक कमरे में बंद हों

हम तुम एक कमरेPC: Internet

गीत : हम तुम एक कमरे में बंद हों
फिल्म : बॉबी (1973)

इस गीत में दो प्रेमियों की दिली ख्वाहिश को सटीक शब्दों में पिरोने का काम आनंद बख्शी से बेहतर शायद ही कोई कर सके। डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर पर फिल्माए इस गीत को शैलेन्द्र सिंह और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की प्रतिष्ठित जोड़ी के संगीत से सजे इस सदाबहार गीत के लिए आनंद बख्शी को फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।



 

महबूबा महबूबा

महबूबा महबूबाPC: Internet

गीत : महबूबा महबूबा
फिल्म : शोले (1975)

फिल्म के गंभीर हालात को हल्का करने वाला ये आइटम नंबर उस समय के गिने चुने हिट आइटम गीतों में से एक है। सलमान खान की मां हेलेन पर फिल्माए गए। इस गीत को आर डी बर्मन ने संगीत दिया है और गाया भी उन्होंने ही है। इस शानदार गीत को लिखने के लिए आनंद बख्शी को फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।

आदमी मुसाफिर है

आदमी मुसाफिर हैPC: Internet

गीत : आदमी मुसाफिर है
फिल्म : अपनापन (1977)

आनंद बख्शी के लिखे इस गाने को भी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने संगीत दिया है। मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर की आवाज से सजा ये गाना जिंदगी का फलसफा समझाता है। इस गाने को जीतेन्द्र और रीना रॉय पर फिल्माया गया है। तमाम नामांकन के बाद आखिरकार इस गीत के लिए आनंद बख्शी को अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

ओम शांति ओम

ओम शांति ओमPC: Internet

गीत : ओम शांति ओम
फिल्म : कर्ज (1980)

नौजवानों को पुरजोर से गाने पर मजबूर कर देने वाला ये गाना उस समय का होने पर भी आज के समय जैसा लगता है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत से सजा ये गाना आज भी बहुत लोकप्रिय है। आनंद बख्शी के लिखे इस गीत को किशोर कुमार ने भी अपनी आवाज देकर रही बची कसर पूरी कर दी। इस गीत के लिए आनंद बख्शी को फिल्मफेयर के लिए नामित किया गया।



 

तेरे मेरे बीच में

तेरे मेरे बीच मेंPC: Internet

गीत : तेरे मेरे बीच में
फिल्म : एक दूजे के लिए (1981)

रति अग्निहोत्री और कमल हासन पर फिल्माए गए इस गीत को लता मंगेशकर और एस पी बालासुब्रह्मण्यम ने अपनी आवाज दी है। सुपरहिट फिल्म के इस ब्लॉकबस्टर गीत को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने अपने अनमोल संगीत से संवारा और कर दिया लोकप्रिय। आनंद बख्शी को इस गीत के लिए दूसरे फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया। इस फिल्म का गीत सोलह बरस की बाली उमर को सलाम भी एक कालजयी गीत है।




 

तुझे देखा तो ये जाना सनम

तुझे देखा तोPC: Internet

गीत : तुझे देखा तो ये जाना सनम
फिल्म : दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म में आनंद बख्शी अपनी कलम का जादू न दिखाएं, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं था। शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी पर फिल्माए गए इस गाने के शब्दों को आनंद ने एक धागे में पिरोया है। इस गीत को लता मंगेशकर और कुमार सानू ने गाया है, और संगीत दिया है जतिन-ललित ने। इस सदाबहार गाने के लिए आनंद को फिल्मफेयर अवार्ड से सुशोभित किया गया।

इश्क़ बिना

इश्क़ बिनाPC: Internet

गीत : इश्क़ बिना
फिल्म : ताल (1999)

गायक बदलते गए और संगीतकार भी बलदते गए, लेकिन आनंद बख्शी ने अपनी कलम का तिलिस्म बरकरार रखा। इस गीत को ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने संगीत दिया और सोनू निगम, अनुराधा श्रीराम और सुजाता मोहन ने अपनी आवाज दी। ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना पर फिल्माए इस गीत के लिए आनंद बख्शी को फिल्मफेयर अवार्ड से अलंकृत किया गया।






 

बागों में बहार आई..

anand bakshi

गीत : बागों में बहार आई..
फिल्म : मोम की गुड़िया (1972)

और, अब आनंद बख्शी का एक बोनस गाना। जैसा कि शुरू में ही हमने बताया कि आनंद बख्शी मुंबई गायक बनने आए थे। वह अपने गाने उर्दू में लिखते थे और संगीतकारों व गायकों को उन्हें गाकर सुनाया करते थे। जिस कांटेस्ट में राजेश खन्ना विनर बन के हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार बने उसी कांटेस्ट में हिस्सा लेने वाले रतन चोपड़ा की फिल्म मोम की गुड़िया में दो गाने बख्शी ने खुद गाए हैं। इसमें से एक गाना ये है।


5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

420 कविताएं

View Profile