विज्ञापन

याद है मुझे

Yunush khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हां,हर गुफ्तगू हर बात याद है मुझे।
        
                                                    
                            
वो आख़िरी मुलाकात याद है मुझे।।

जब, ख़्वाब अश्क बनकर बह गये।
अभी भी , वो बरसात याद है मुझे।।

जश्न-ए-तर्क-ए-ताल्लुक भूला नहीं।
वो एक-एक हादसात याद है मुझे।।

तेरे चेहरे की इबारत, पढ़ी थी मैंने।
वो सब, तब-ओ-ताब याद है मुझे।।

वक्त के मरहम से भरे नहीं अभी।
सभी घायल जज़्बात याद है मुझे।।
-यूनुस खान
15 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all