विज्ञापन

मुझे दफन करने वालों का अहसान है

Yunush khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लो,आदतन दरकिनार कर गये मुझको।
        
                                                    
                            
इस तरह, वो संगसार कर गये मुझको।।

हकीकत जानने से अच्छी थी , बेखुदी।
क्यूं, बेसबब वो बेदार कर गये मुझको।।

सुना है , कि मेरी अयादत को आये थे।
मेरे ग़म का ग़मख्वार कर गये मुझको।।

मेरी तन्हाई बांटने का वादा था उनका।
वो उजड़ा हुआ दयार कर गये मुझको।।

मुझे दफन करने वालों का अहसान है।
वो, जो एक ज़मींदार कर गये मुझको।।
-यूनुस खान
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Shivam Awasthi

3 कविताएं

View Profile