विज्ञापन

पद्मावती: एक संपूर्ण भारतीय नारी

Yours Rajesh

Mere Alfaz
                                    
                            अलाउद्दीन की नापाक नज़रों से अपना दामन बचा सकती हूँ
        
मुझे अबला समझने की भूल मत कर;मैं महारानी पद्मावती हूँ

महाराज रतन सिंह मेरे स्वामी हैं जिनके लिए जीती-मरती हूँ
मुझे अबला समझने की भूल मत कर, मैं महारानी पद्मावती हूँ

दौलत,शोहरत या किसी आकर्षण में कभी नहीं फँस सकती हूँ
मुझे अबला समझने की भूल मत कर,मैं महारानी पद्मावती हूँ

किसी के आगे अपने-आप को किसी क़ीमत पर नहीं सौंपती हूँ
मुझे अबला समझने की भूल मत कर,मैं महारानी पद्मावती हूँ

तू जहरीला जानवर है खिल्जी, मैं जौहर की प्रतिमूर्ति हूँ
मुझे अबला समझने की भूल मत कर, मैं महारानी पद्मावती हूँ

क्षत्राणी होने के साथ-साथ भारतीय नारी की आदिशक्ति हूँ
मुझे अबला समझने की भूल मत कर, मैं महारानी पद्मावती हूँ

चरित्रहीन को एक झलक में बड़ी ही आसानी से पकड़ती हूँ
मुझे अबला समझने की भूल मत कर, मैं महारानी पद्मावती हूँ

अलाउद्दीन की नापाक नजरों से अपना दामन बचा सकती हूँ
मुझे अबला समझने की भूल मत कर, मैं महारानी पद्मावती हूँ
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all