विज्ञापन

सत्य निकेतन

Yash Kushwah

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खिंच गयीं खूबसूरत खुरचन की तस्वीरें
        
                                                    
                            
बन गयी बहादुरी की वीडियो
लूट लिया खजाना खंजर से

कर दी राखी कि विदाई
चुप्पी की चारदीवारी में इन

रही न साँस सिसकती माँओं की बाहों में
कर लीं पिता ने कसकर मुट्ठी बंद
न आयेगा वो अब पल
जब मन को मिलता था सुकून पल

बिछड़ गया वो अपना
जो लेकर घर से निकला था सपना

रह गए अधूरे से ख्वाब
जिन्हें संजोया था अपने साथ

चले गए वो ठुनकते - मुस्कराते पल
जिन से मिलती थी हरदम उमंग

हो गया अचानक से सबकुछ खत्म
ले गयी एक पल की रवानगी
जिंदगी के खूबसूरत पलों को अपने साथ

अब रह गए अकेले पश्चाताप के साये में
शायद न कहा होता उस दिन
तो न होता आज ये दिन

समा गया सत्य निकेतन की सरजमीन में
मुख्यमंत्री की मामूली सी मचलाहट
Mcd की मरी हुई सी मशक़्क़त
सांसद का बिन सरोकार का वाचन
विधायक का बनावटी भाषण
साथ ही अपनों की पुकार।
-यश कुशवाह
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile