विज्ञापन

शांति और सुकून कौन से बाजार में बिक रहा है

Viresh Dutt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शांति और सुकून कौन से बाजार में बिक रहा है
        
                                                    
                            
धैर्य कौन से मॉल में बेचा जा रहा है
पॉजिटिव एनर्जी कौन सी दुकान से खरीदें
मन का संतोष ऑनलाइन व ऑफलाइन कहां बिक रहा है
सुख और परम आनंद कहां से खरीदा जा सकता है
आज तनाव, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन कौन बना रहा है
आज ऐसा कौन सा बाजार है जहां मन की शांति खरीदी जा सकती है
भाई साहब बहन जी
शांति और सुकून बाजार से नहीं खरीदा जा सकता है
यह तो हर व्यक्ति के मन के अंदर पहले से ही मौजूद है
व्यक्ति को सुख और परमानंद चाहिए तो ईश्वर के प्रति भक्ति भाव भाव रखकर व्यक्ति यह प्राप्त कर सकता है
मन के अंदर गहराई से उतरने से व्यक्ति शांति और परम शांति प्राप्त कर सकता है
आज व्यक्ति बाहरी दुनिया का दीवाना हो रहा है
इसलिए आज व्यक्ति तनाव,चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन का शिकार हो रहा है
व्यक्ति को आज शांति के लिए आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहिए
ईश्वर के प्रति भक्ति भाव रखते हुए सुख और आनंद का अनुभव करना चाहिए
चलो अब शांति के लिए इधर-उधर नहीं भटकते हैं
अपने मन को ईश्वर के प्रति एकाग्रचित कर जब चाहे तब शांति और सुकून का एहसास करते हैं
-वीरेश दत्त माथुर
3 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile