तुम्हारे साथ दो कदम चलकर मैंने जाना,
तुम्हारा साथ मेरे लिए कितना ज़रूरी है।
कभी ना भूल पाऊँगी मैं तुम्हें,
तुम्हारी हर एक धड़कन पर सिर्फ़ मेरा हक़ है।
तुम्हारे साथ बिताया मेरा हर एक पल,
मेरे लिए कितना ख़ास है।
यूँ तो रोज़ निहारती हूँ मैं इन चाँद-तारों में तुम्हारा आकाश,
ये सोचकर कि तुम्हारी नज़रें भी कहीं इन्हें निहार रही होंगी।
तुम्हारे साथ बिताए हर एक लम्हे पर मुझे नाज़ है,
क्योंकि तुम्हारा साथ मेरे लिए बेहद ही खूबसूरत एहसास है।