विज्ञापन

ख़ामोश होंठों से बयाँ

Vikash Tripathi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख़ामोश होंठों से बयाँ
        
                                                    
                            
दर्द बेहिसाब होते हैं, सजा बेशुमार होती है,
मोहब्बत अक्सर लफ़्ज़ों में नहीं, ख़ामोश होंठों से बयाँ होती है।
जो छुपकर बहते हैं आँखों से तन्हाई के अंधेरों में,
उन गिरते हुए अश्कों में ही, इश्क़ की असली दास्ताँ होती है।
ज़माने की पाबंदियाँ कभी रोक नहीं पातीं इस एहसास को,
जहाँ नियत सच्ची हो, वफ़ा की नदी वहीं रवाँ होती है।
जहाँ अलफ़ाज़ छोटे पड़ जाएँ दर्द की शिद्दत के आगे,
उसी ख़ामोशी के साए में, मोहब्बत बे-ज़बाँ होती है।
'विक्की' जो हर ज़फ़ा सहकर भी मुस्कुरा दे चाहत में,
उसकी तन्हा रूह ही तो सच्ची मोहब्बत की निगहबाँ होती है।
— विकास त्रिपाठी 'विक्की'
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kalu ram

38 कविताएं

View Profile

Suresh Pal

56 कविताएं

View Profile

Rajeshwari Joshi

612 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

968 कविताएं

View Profile

Jagdish Prasad

531 कविताएं

View Profile

Ila Makwana

93 कविताएं

View Profile