विज्ञापन

इश्क़ की शराफ़त

Vikash Tripathi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गुलों को छूने की ख़ातिर, नफ़ासत शर्त है पहली,
        
                                                    
                            
किसी के दिल में बसने की, मोहब्बत शर्त है पहली।

अगर इश्क़ कर लिया है तो, वफ़ा को अपना सजदा कर,
मुहब्बत में मुहब्बत की, इबादत शर्त है पहली।

नज़र में हो हया अपनी, लहजे में हो मिठास ऐसी,
दिलों को जीत लेने की, नज़ाकत शर्त है पहली।

न माँगो इश्क़ में कुछ भी, सिवा सच्ची वफ़ाओं के,
निभाने की अगर चाहत, तो क़ुर्बत शर्त है पहली।

जहाँ एहसास ज़िंदा हों, वहाँ रिश्ते महकते हैं,
निभाने के लिए दिल में, सदा चाहत शर्त है पहली। 
- विकास त्रिपाठी 'विक्की'
18 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Vijay BindaasRaja

192 कविताएं

View Profile