ऐसी नारी से प्यार मत करो
जो पढ़ती हो
जो बहुत अधिक
महसूस करती हो
जो लिखती हो.
ऐसी नारी से प्यार मत करो
जो शिक्षित हो
जादुई भ्रम में जीने वाली
दीवानी हो.
ऐसी नारी से प्यार मत करो
जो सोचती हो
जो जानती हो कि
वह क्या जानती है
और यह भी जानती हो कि
कैसे उड़ना है
एक ऐसी नारी जो
खुद पर यकीन रखती हो.
ऐसी नारी से प्यार मत करो
जो प्यार करते वक्त
हँसती हो या रोती हो
जो अपनी आत्मा को
देह में बदलना जानती हो
खासकर ऐसी जो
काव्य से प्यार करती हो
(ये सबसे खतरनाक होती हैं)
या जो आधा घंटा
एक चित्र को निहारती हो
और बिना संगीत के
जी नहीं सकती हो.
ऐसी नारी से प्यार मत करो
जो राजनीति में
रुचि रखती हो
विद्रोही हो और
अन्याय से भयानक
घृणा करती हो.
जो बिल्कुल भी
टेलीविजन देखना
पसंद नहीं करती हो.
या ऐसी नारी जो
सुंदर हो
चाहे उसके चेहरे या
शरीर की बनावट
कैसी भी हो.
ऐसी नारी से प्यार मत करो
जो तीव्र, मनोरंजक, स्पष्ट
और निर्भीक हो.
ऐसी नारी से प्यार
करने की इच्छा मत करो.
क्योंकि जब तुम ऐसी नारी
से प्यार कर बैठोगे
चाहे वह तुम्हारे साथ
रहे या न रहे
चाहे वह तुमसे प्यार
करे या न करे
ऐसी उससे से, तुम
कभी वापस नहीं लौट पाओगे.
यह हमने प्यार के सूत्र दिए
इन्हें विवाह के अर्थ में न लेना
आज का दौर लड़कों से
कहता है : "लड़की से विवाह करने
जा रहे हैं तो शेरवानी के साथ
कफ़न भी खरीद लेना."
-विकास मानव