विज्ञापन

त्राहीमाम भोले त्राहिमाम

vikas kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            त्राहिमाम भोले त्राहिमाम
        
                                                    
                            

भक्ति और भावना
उपासना और प्रार्थना
भोले तेरे चरणों में
भक्ति की ही कामना
त्राहिमाम भोले त्राहिमाम! !

कालरात्रि जगी
ब्रह्मपिशाचनी जगी
विश्व तमस में डूब रहा
बस तुम्हीं से आस है लगी!!
शिवभक्ति मेरी साधना,
भोले तेरी आराधना
श्रुति में ही सिद्ध हों-
शिवनाम को पुकारना
त्राहिमाम भोले त्राहिमाम!!

दृग हैं मेरे सजल
कैसे पीयूं मैं यह गरल
प्रचंड अग्नि जले उर में
काला पड़ा है व्योम सकल !!
हलाहल की वृष्टि है
काल की क्रूर दृष्टि है
प्रलाप करती समस्त सृष्टि है
शिवभक्ति में खड़ी, मेरी देहयष्टि है
त्राहिमाम भोले त्राहिमाम !!
-विकास कुमार साव
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile