विज्ञापन

ज्ञान के रथ की सवारी

Vijendra Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज्ञान के रथ की सवारी----
        
                                                    
                            
जीवन पथ पर जो करता ज्ञान रथ की सवारी,
उसके जीवन पथ की मिटती दु:खद दुश्वारी l
ज्ञान के रथ पर सवार होते ही सब प्राप्त होता है
ज्ञान के रथ पर सवार होने से कष्ट स्वयं खोता है l
ज्ञान के रथ पर चढ़के जीवन पथ पार हो जाता है,
ज्ञान के रथ पर चढ़ते ही कष्ट खुद दूर हो जाता हैl
ज्ञान के रथ की लगाम पाते सुख शांति मिलती है,
बड़ी से बड़ी कठिनाइयों की नींव स्वयं हिलती हैl
ज्ञान का रथ चुनौतियों का पहाड़ चढ जाता है,
और अपनी मंजिल की तरफ अग्रसर हो जाता हैl
ज्ञान का रथ जीवन पथ पर सदा आगे बढता है,
ज्ञान के रथ का यात्री सदा इतिहास गढता है l
-बीपी सिंह यादव 
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10488 कविताएं

View Profile