विज्ञापन

इस भवसागर से हमें पार लगा जाओ, हे कृपानिधये!

Vidhi Sood

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हे नारायण!
        
                                                    
                            
काम, क्रोध, लोभ , मद, मोह के काले घने बादल
हर पल हर क्षण हम पर छाए रहते हैं।
माया रूपी समुद्र की ऊँची-ऊँची लहरें
हर तरफ़ से हमें घेरे रहती हैं ।

हममें तिनके-सा भी साहस नहीं है,
जो बादलों की घटा हटा सकें।
और न ही ऐसी कोई नौका है,
जो माया रूपी समुद्र को पार करा दे।

अब आप ही आ जाओ, हे दयानिधये!
मेरी नौका के तुम नाम रूपी पतवार बन,
इस भवसागर से हमें पार लगा जाओ, हे कृपानिधये!
-वन्दना सूद
52 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7767 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile