विज्ञापन

सागर का पानी दिखेगा नहीं फिर

वैदेही वनवास

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सागर से चरण धूल रहे,
        
                                                    
                            
और हो रहा स्तव पुरुषोत्तम का,
अधिमास लगा नहीं,
की बज गया घंटा आनन्द का,
इधर आने वालो का हुजूम
बढ़ता ही जा रहा है,
कोई दान पुण्य कर रहा तो
कोई अपनी जिंदगी चला रहा है,
शंखों के गुंजायमान से ये
आसमान द्रवित हो उठा,
झालर बजने से पहले ही,
देव दर्शन का पर्दा देखो कैसे उठा,
अगर धूप के ठिये जगह जगह महके,
कपूर, दीप से रोशनी देखो टपके,
लाओ मालाओं को इधर दो,
इसके फूल मत तोड़ो,
एक एक करके सब आओ
व आके सब फूलों को जोड़ो,
देखो समय कम रहा,
संध्या की लाली चली जाएगी,
सागर का पानी दिखेगा नहीं फिर,
हमारी सबकी पूजा,
अधूरी रह जाएगी।
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11212 कविताएं

View Profile