विज्ञापन

मैं हिंद की बेटी, कलम चलाकर लिखती हूँ!

Vansh Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं हिंद की बेटी, कलम चलाकर लिखती हूँ,
        
                                                    
                            
पूर्व से पश्चिम को, और उत्तर से दक्षिण को लिखती हूँ।
लिखती हूँ बिखरते रंगों को, बरसते बादलों के संग को,
मैं हिंद की बेटी, कलम चलाकर लिखती हूँ।

लिखती हूँ उन चेहरों को, जिन पर मुस्कान छा जाती है,
लिखती हूँ उन नए सवेरे को, जो नई ऊर्जा ले आती है।

मैं हिंद की बेटी, कलम चलाकर लिखती हूँ,
लिखती हूँ नई संस्कृतियों को, और नए उत्सवों को लिखती हूँ।
मैं हिंद की बेटी, कलम चलाकर लिखती हूँ!
6 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11271 कविताएं

View Profile