विज्ञापन

तेरे नाम

Usha Shrivas

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चूड़ी तेरे नाम की
        
                                                    
                            
बिंदी तेरे नाम की
पायल तेरे नाम की
काजल तेरे नाम की
बताओ पिया क्या है मेरे नाम की।

मुंदरी तेरे नाम की
चुनरी तेरे नाम की
कजरा तेरे नाम का
गजरा तेरे नाम का
बताओ पिया क्या है मेरे नाम का

प्यार तेरे नाम की
अरमान तेरे नाम की
सांसे तेरे नाम की
बांहें तेरे नाम की
बताओ पिया क्या है मेरे नाम की।

मेंहदी तेरे नाम की
हल्दी तेरे नाम की
कंगन तेरे नाम की
आंगन तेरे नाम का
बताओ पिया क्या है मेरे नाम का।

 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all