विज्ञापन

ज्ञान गंध मानवता का फैलाएँ।

Usha Shrivas

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शीर्षक :-दीप जलायें
        
                                                    
                            

सुख-दुख की बांटे मिठाई
खुशियों की बहार लाएँ,
धन काया को निरोग रखें
मखमली सौगात दिलाएँ।

जुबां में सादगी की रहे खनक
जन जन में विश्वास जगायें,
दीन-हीन को गले लगाकर,
प्रेम-प्यार की रोशनी फैलाएं।

शुभ दीवाली का शुभ दें संदेश
तज के द्वेष हिय को ना दुखाएँ,
मंगल भाव की हो सुंदर कामना
ज्ञान गंध मानवता का फैलाएँ।

वातावरण को मलिन ना करें
दीप शांति का मन में जलाएं,
मीठे बोलियों की प्रसाद बांटे
अबकी दीवाली जग चमकाएं।
-उषा श्रीवास वत्स
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11257 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile