विज्ञापन

आशा के दीप जलाती ज़िन्दगी।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िन्दगी
        
                                                    
                            
रेगिस्तान की धूप-सी तपती ज़िन्दगी,
कभी हँसाती, कभी रुलाती ज़िन्दगी।
पत्थरों में भी जिसने तराशा ख़ुदा,
ख़ुद से ही ख़ुद का परिचय कराती ज़िन्दगी।
हर ठोकर को सीढ़ी बनाना सिखाती,
गिरकर फिर से उठना सिखाती ज़िन्दगी।
धूप के बाद छाँव भी मिलती यहीं,
आशा के दीप जलाती ज़िन्दगी।
वक़्त की आँधियों में जो अडिग रही,
हौसलों को सँवारती ज़िन्दगी।
महरूम हूँ, मगर मगरूर नहीं,
आँसुओं में भी मुस्कराती ज़िन्दगी।
हर सफ़र का यही तो निचोड़ है, 'नीर'—
ख़ुद से ही पहचान कराती ज़िन्दगी।
-नीरजा वकील नीर
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

priyanka samariya

8 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10819 कविताएं

View Profile

Kanojiya Manisha

10 कविताएं

View Profile